उज्जैन ग्रामीण: मक्सी रोड पर कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मक्सीरोड पर बुधवार शाम तेज गति से आई कार ने बाईक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक भाग निकला। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड पर प्रदीप विहार कालोनी के गेट के सामने से कल शाम को पंकज हारोड़ निवासी इण्डियन गैस गोडाउन के पास शंकरपुर अपनी मोटरसायकल से जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आई कार ने उसे टक्कर मार दी।