राठ: राठ क्षेत्र के औंता गाँव के निवासी ग्रामीण व्यक्ति ने पत्नी और पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Jul 9, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर पिता को घायल कर दिया। तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज गुरुवार को पत्नी और पुत्र के विरुद्ध राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।