हुलासगंज: हुलासगंज डायट में मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण में रिश्ते पुनर्स्थापन और मतभेद प्रबंधन पर विशेष जोर
जहानाबाद डायट में 8 से 12 जून तक आयोजित "मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग ट्रेनिंग" के चौथे दिन शिक्षकों को रिश्ते पुनर्स्थापन और मतभेद प्रबंधन की बारीकियां सिखाई गईं। डायट व्याख्याता राकेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ और सकारात्मक संबंध प्रभावी शिक्षण की आधारशिला हैं। उन्होंने संवाद, सहानुभूति और आपसी सम्मान को मतभेद समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।