महोबा: सिजाहारी गांव में किसान के मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर हुई राख, पीड़ित ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Apr 26, 2026 महोबा जनपद के थाना श्रीनगर क्षेत्र के सिजहरी गांव निवासी हरदयाल पुत्र मोहनलाल के मकान के पीछे किसी ने चूल्हे की राख फेंक दी। राख की आग धीरे-धीरे सुलगती रही और आग ने कच्चे मकान को चपेट में ले लिया और पूरा मकान जल गया। करीब 2 घंटे की मस्कत के बाद आग बुझ सकी। आग लगने से किसान कि पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। किसान ने प्रशासन से आर्थिक मदद कि गुहार लगाई है।