बालोद: बालोद में शादी-सगाई में गए परिवारों के सूने घरों पर चोरों का धावा, 10 दिनों में बढ़ीं वारदातें, लाखों के जेवर-नकदी पार
Balod, Balod | May 5, 2026 बालोद जिले में इन दिनों शादी का सीजन चोरों के लिए मौका बन गया है। परिवारों के शादी-सगाई में बाहर जाने के दौरान सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले करीब 10 दिनों में चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं, जिनमें लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पार कर ली गई। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।