मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में ‘थप्पड़ गैंग’ का कहर, राह चलते लोगों से छेड़छाड़ कर पीछे से जड़ रहे थप्पड़, युवकों की दबंगई CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में ‘थप्पड़ गैंग’ का आतंक देखने को मिल रहा है। बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक राह चलते लोगों से छेड़छाड़ करते हैं और पीछे से थप्पड़ मारकर फरार हो जाते हैं। बुधवार को ऐसी ही घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल है। क्षेत्र में दहशत और गुस्सा है, जबकि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।