गुलाना: अकोदिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया
नीट परीक्षा में गड़बड़ी, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस ने अकोदिया बस स्टैंड पर मंगलवार शाम 5 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पहले से जलता हुआ पुतला लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए, जिससे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।