विजयपुर: विजयपुर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 11 वाहनों पर चालान, ₹9,000 का जुर्माना वसूला
विशेष वाहन चेंकिग अभियान के अंतर्गत विजयपुर अनुभाग के एसडीओपी श्री राघवेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस अनुभाग प्रभारी भागवत प्रसाद पांडेय विजयपुर द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान 11 वाहनों पर नियम उल्लंघन की पुष्टि होने पर चालानी कार्रवाई की गई एवं कुल 9,000 का जुर्माना वसूला गया।