विजयपुर: विजयपुर जनपद की ग्राम पंचायत सुनवाई में कूपवाटर रिचार्ज का कार्य पूरा हुआ
विजयपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुनवई में कूपवाटर रिचार्ज का कार्य पूर्ण हो गया है , ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन हेतु जल संरचनाओ की सफाई एंव तालाबो के जीर्णोद्धार , रिचार्ज शाफ्ट सहित पुराने कुए एंव बावडियो की मरम्मत तथा भू-जल स्रोतों की सफाई का कार्य किया जा रहा है