दतिया नगर: SDOP दतिया की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, बुंदेला कॉलोनी में विद्युत डी.पी. की आग पर पाया गया काबू
पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान एस.डी.ओ.पी.आकांक्षा जैन को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, बुंदेला कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत पोल स्थित डी.पी. में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीओपी आकांक्षा जैन द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं फायर ब्रिगेड तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलवाकर आग पर काबू पाया ।