हेरहंज: *चेताग पंचायत क्षेत्र का विधायक प्रकाश राम का दौरा,ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा*
लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने रविवार को बालूमाथ प्रखंड की चेताग पंचायत क्षेत्र का दौरा किया जिसके अंतर्गत वे दिरिदाग चेताग ओल्हेपाट दीरीदाग पकरी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं,सुझावों और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना।