मुरैना: दिल्ली से जगदलपुर जा रही ट्रेन से शांक नदी के पास गिरा युवक, डॉक्टर ने ग्वालियर किया रेफर
Morena, Morena | May 25, 2026 नूराबाद थाना क्षेत्र के साथ नदी के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दिल्ली से जगदलपुर के लिए जा रहा था।