बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता आयोजित, DM ने किया उद्घाटन
गांधी स्टेडियम में सोमवार की सुबह 11:00 बजे दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन डीएम तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि दिव्यांग को सशक्त किये बिना बेहतर समाज की परिकल्पना नहीं कि जा सकती है. उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए लगातार सरकार बेहतर योजनाएं चला रही है.