बेगूसराय: तेघरा थाना क्षेत्र के बनलपुर बांध के पास मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
तेघरा थाना क्षेत्र के बनलपुर बांध के नजदीक 01 व्यक्ति का शव मिला है. शव मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने रविवार के शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि बनलपुर बांध के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है.