बेगूसराय: सांप काटने से महिला को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज के दौरान हुई मौत
बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला की सांप काटने से मौत हो गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर गांव की है।जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान नारायण पीपर गांव निवासी राम नंदन पासवान की पत्नी देव सुंदरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि देव सुंदरी घर के सामने जलावन लेने गई थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।