बेगूसराय: तेघड़ा थाना का एसपी मनीष ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा की
तेघरा थाना का एसपी मनीष ने निरीक्षण किया. लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की. इस बात की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा रविवार की शाम 5:00 बजे मिली. इस संबंध में बताया गया कि SP ने तेघड़ा थाना के निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारी को कोई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.