दुधि: पिंडारी गांव में विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, अस्पताल में इलाज जारी है
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में गुरुवार शाम एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को अचेत अवस्था मे (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पिंडारी निवासीनी 29 वर्षीय मंजू देवी पत्नी सूरज गुप्ता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।