खुसरूपुर: जर्जर सड़क के खिलाफ ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, स्टेट हाईवे से रेलवे गुमटी तक आवागमन ठप
खुसरूपुर मेन रोड से स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क के खिलाफ ऑटो चालकों को गुस्सा फूटा है। ऑटो चालको ने अपने ऑटो को सड़क पर लगाकर आवागमन ठप कर दिया है। चालकों का कहना है कि 12 वर्षों से यह सड़क गड्ढे में तब्दील है। नाले का पानी भरा हुआ है।आए दिन लगातार दुर्घटनाएं होती है। कोई जन प्रतिनिधि एवं सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी को लेकर सड़क जाम किया है।