मुरैना नगर: मुरैना में बिजली चोरों पर विभाग का शिकंजा, 237 पर केस दर्ज होने से लोगों में हड़कंप
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मुरैना सर्किल में आज व कल बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर 237 प्रकरण दर्ज किए हैं। विभाग के PRO के अनुसार दो दिन चली कार्रवाई में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत 208, धारा 126 में 4 और धारा 138 में 1 मामला दर्ज हुआ। अन्य 24 मामलों में भी कार्रवाई की गई। मुरैना-1 में 63 और मुरैना-2 में 33 प्रकरण सामने आए।