मल्हारगंज: भागीरथपुरा में एक और मरीज की मौत, मृतकों की संख्या हुई 31, राहुल गांधी ने पिछले दिनों परिजनों से की थी मुलाकात
परिजन ने शनिवार को बताया कीएकनाथ सूर्यवंशी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 29 दिसंबर 2025 को पहले शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें 3 जनवरी 2026 को बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां 4 जनवरी को उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। उनका इलाज करीब 30 दिनों तक चला, जिसमें वे 25 दिन से अधिक समय तक वेंटिलेटर पर रहे।