महोबा: कबरई के राजेन्द्रनगर मोहल्ले में नहाते समय फिसलकर गिरी महिला की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2026 महोबा जनपद के कस्बा कबरई के मोहल्ला राजेन्द्र नगर निवासी 53 वर्षीय प्रभा चौरसिया की नहाते समय फिसलकर गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रभा बाथरूम में पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गई थीं। उन्हें सीएचसी कबरई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।