देहरादून: हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार द्वारा चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करते ही उमड़ा जबरदस्त जनसैलाब
हरिद्वार में चुनावी नामांकन दाखिल करने के बाद अब लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार के पक्ष में लक्सर सहित खानपुर, रायसी, लंढोरा, सुल्तानपुर, रुड़की, भगवानपुर, लालढांग, कलियर, नारसन, मंगलौर, झबरेड़ा, ज्वालापुर, रायवाला, डोईवाला आदि क्षेत्रों से भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। जिससे उमेश कुमार के विरोधियों और अन्य दलों में अपने-अपने वोटबैंक को लेकर चिंता पनप चुकी है।