देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेन्स कॉलोनी देहरादून स्थित आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास में हर वर्ष की तरह इस बार भी मौल्यार ग्रुप द्वारा पारंपरिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होने सभी को होली की शुभकामनायें दी है।