देहरादून: अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान ने पुलिस मुख्यालय देहरादून से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों की ली बैठक
अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान ने पुलिस मुख्यालय देहरादून से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में होली पर्व एवं माँ पूर्णागिरी मेले, झण्डा मेले के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किए जाने, पोलिंग स्टेशनों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।