मिर्ज़ापुर: यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
बताते चले कि बुधवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय मंत्री रिजवान अहमद ने बताया कि। हमारी मांग है कि थोक विक्रेता के यहां फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जाए। पक्की बिल के साथ दवा की बिक्री की जाए। भारत सरकार ने जनवरी 2015 में फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट 2015 को लागू किया था हमारी मांग है कि इसको उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए।