मिर्ज़ापुर: जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देश पर चलाया गया अभियान, 21 व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने मंगलवार की शाम 5:00 अभियान चलाकर 21 व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की। जनपद में अपराध की रोकथाम और शांति व्यवस्था के लिए यह अभियान चलाया गया था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी 21 व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से सभी को जमानत मिल गई है।