पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना दोहरीघाट क्षेत्रांतर्गत रामघाट पर घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण कर लिया गया जायजा-
आज दिनांक 06.09.2026 रात्रि को पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना दोहरीघाट क्षेत्रांतर्गत रामघाट पर घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा नदी के जलस्तर एवं आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नदी के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के किनारे एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन/पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
मऊ पुलिस द्वारा बाढ़ एवं जलस्तर की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे ।