खुजनेर: बडलावदा तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
खुजनेर पुलिस ने जानकारी देते हुए सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब बताया कि खुजनेर क्षेत्र के बडलावदा तालाब में सोमवार को वार्ड क्रमांक 5 दशहरा मैदान निवासी तुषार शर्मा का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच को लिया है। वहीं शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।