#kullu नालंदा नेक्स्ट जेन में टेलेंट हंट प्रतियोगिता 2025-26 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
देसी चैनल कुल्लू
आयोजन में कुल्लू के विभिन्न स्कूलों से 64 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में पुरस्कार विजेताओं के साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक भी मौजूद थे।
इस अवसर पर आयोजन में मौजूद नालंदा नेक्स्टजेन के डायरेक्टर डॉ निरंजन देव शर्मा ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य कुल्लू में छात्रों के बीच प्रतियोगिता की भावना पैदा करना तथा उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृत्तियां प्रदान करना है।
उन्होंने घोषणा की कि सितंबर में नालंदा नेक्स्टजेन टेलेंट हंट प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा जिसकी रजिस्ट्रेशन अगस्त के महीने में शुरू हो जाएगी।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jul 12, 2026