जांजगीर: जांजगीर चांपा में 11वीं के छात्र ने कुदरी बैराज से लगाई छलांग, फैल होने पर उठाया कदम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जांजगीर-चांपा जिले में 11वीं के शिवम साहू नाम का छात्र कुदरी बैराज में डेम के ऊपर से हसदेव नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि रिजल्ट खराब आने से परेशान छात्र ने अपने दोस्त को फोन कर बैराज में कूदने की बात कही थी। यह घटना मंगलवार की शाम करीब 4 बजे की है जहां एक ऑटो चालक ने युवक को बैराज के गहरे पानी में छलांग लगाते देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन