किशनगंज: स्कूल के बाहर कीचड़ का साम्राज्य, जाम नालियों से बच्चों की राह बनी खतरा
जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली नाहरगढ़ ग्राम पंचायत के बालापुरा वार्ड-1 स्थित राजकीय विद्यालय के पास की गली में कीचड़ और जाम नालियों से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में सड़क ऊंची बनने से गली नीची हो गई, जिससे गंदा पानी भरकर दलदल बन गया है। कई दोपहिया चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।