आरोन मंडी गेट पर पदस्थ कमर्जीलाल अहिरवार निवासी रुसल्ला की 11 जनवरी शाम को जाखोड़ा गांव निवासी विजय रघुवंशी बाइक ले गया। कमर लाल ने थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट कर दी। 12 जनवरी सुबह विजय रघुवंशी ने बाइक देखी तो गलती से किसी और की बाइक आ गई। विजय रघुवंशी अपने दोस्त की बाइक से आरोन से गांव आया था। दोनों पक्षों को पुलिस ने समक्ष में अपनी अपनी बाइक सौंप दी।