दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा में 12 जुलाई को संविदा उप निरीक्षक परीक्षा, 429 अभ्यर्थी होंगे शामिल
दंतेवाड़ा जिले में 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संविदा उप निरीक्षक परीक्षा आयोजित होगी। जिले के 429 अभ्यर्थी दो परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील की है।