डीडवाना के स्थानीय मिर्धा पार्क में बलदेव राम मिर्धा मेमोरियल सोसायटी द्वारा बलदेव राम मिर्धा की 137 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। इस मौके पर विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर 115 मरीजों की जांच की गई एवं 50 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।