बिहार: बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों और जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Bihar, Nalanda | Sep 24, 2024 बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी वैभव काजले नितिन ने आज बिहारशरीफ नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, जन वितरण प्रणाली दुकान और निबंधन कार्यालय का जायजा लिया।सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी ने वार्ड नंबर 2 स्थित बबुरबन्ना पासवान टोला आंगनबाड़ी केंद्र-207 का निरीक्षण किया।