मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बदौली में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बदौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया चौपाल में गांव के विकास एवं जन समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया गया। शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार पांडे तथा प्रधान पति अजय कुमार पानिका ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जिसमे आवास सड़क पेयजल की समस्याएं आई।