पखांजूर: ग्राम कोकड़े के जंगल में फांसी में लटका मिला युवक का शव
कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना अंतर्गत कोकडे के जंगल में फांसी पर लटका शव मिला है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है । वही फांसी में लटके शव की पहचान पखांजूर के पीवी 75 निवासी राजू मंडल के रूप में हुआ है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है ।