फुलवरिया: भगवत परसा स्कूल के समीप एक बाइक से 21 लीटर देसी शराब पुलिस ने किया बरामद, एक विधि विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध
फुलवरिया थाना क्षेत्र के भागवत परसा स्कूल के समीप रविवार की दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने जांच के दौरान एक बाइक से 21 लीटर देसी शराब को जप्त कर एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।