गुरारू: इंटर परीक्षा में आरसीसी संस्थान के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सम्मान समारोह आयोजित
Guraru, Gaya | Mar 29, 2026 गुरारू में आरसीसी संस्थान के छात्रों ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर रविवार को संस्थान परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्र सौरव उर्फ विक्की ने 456 अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं गणित विषय में गुड्डू कुमार ने 98 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज।