इचाक-बरकट्ठा में अंचल अधिकारी की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा अंतर्गत इचाक एवं बरकट्ठा अंचल में नियमित अंचल अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने का मामला अब सदन तक पहुंच गया है। बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान क्षेत्र की गंभीर प्रशासनिक समस्या की ओर आकर्षित किया।