जशपुर: तीन राज्यों में जीत पर बगिया में जश्न, मुख्यमंत्री निवास में गूंजे नारे, कौशल्या साय ने बांटी झालमुरी
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भव्य जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की तथा एक-दूसरे को बधाई दी। मंगलवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कार्यकर्ताओं को झालमुरी बांटकर जीत की खुशी साझा की। पूरे परिसर में