खगौल: दानापुर के सगुना क्षेत्र में पटना यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया
“आपकी सुरक्षा,हमारा संकल्प” के तहत पटना यातायात पुलिस ने सोमवार की सुबह 11 बजे दानापुर के सगुना क्षेत्र में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन