हरदा: ग्राम छोटी छिपानेर में खेत जाते समय सांप ने काटा, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Harda, Harda | Apr 2, 2026 छोटी छिपानेर निवासी 45 वर्षीय धन सिंह पिता पहलाद भिलाला को खेत जाते समय सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार वे अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक सांप पर उनका पैर पड़ गया, जिससे सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद धन सिंह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।