दुधि: म्योरपुर में पेयजल संकट से नाराज युवक 150 फीट ऊंचे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद नीचे उतरा
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार शाम पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू गुप्ता पुत्र रामखेलावन गुप्ता अपने टोले में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान न होने से नाराज था।