फरसगांव: कोपरा गांव के युवक का गुम हुआ मोबाइल फोन, पीड़ित ने फरसगांव थाने में की लिखित शिकायत
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा निवासी युवक मनोज कुमार नाग का मोबाइल फोन बीती रात मगेदा गाँव मे कही गुम हो गया। उसने अपने मोबाइल फोन की बहुत खोजबीन की लेकिन फोन नही मिला। जिसके बाद सोमवार को युवक ने फरसगांव थाने में पहुचकर अपने मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायत की है ।