फरसगांव: NH-30 बोरगांव ढाबा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से ट्रक चालक की हुई मौत, फरसगांव पुलिस जांच में जुटी
NH30 बोरगांव ढाबा के पास शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहे ट्रक चालक को ठोकर मार दी।इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर में भिजवाया गया है।जेब से मिले आधार कार्ड अनुसार पुलिस ने मृतक की पहचान दीनानाथ निवासी ग्राम खरकाखास,जिला इलाहाबाद(उप) के रूप में हुई है ।