फरसगांव: अवैध रूप अंग्रेजी शराब बिक्री करते 01 आरोपी को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोण्डागांव एसपी यदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन पर थाना फरसगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंकुश लगाते हुए मुखबीर की सूचना पर कोर्राप्लाट के मुर्गा बाजार के सामने रोड़ किनारे अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करते ग्राम भुमका निवासी निर्मल कुमार नाग को घेराबन्दी कर पकड़ा गया।उसके पास से कुल शराब 3 लीटर 240 ML शराब जप्त किया।