गोहद: उमरी कस्बे में में निशुल्क आरओ शुद्ध पेयजल केंद्र का फीता काटकर समाजसेवी मुखिया यादव ने किया शुभारंभ,लोगो ने की सराहना
Gohad, Bhind | Jun 4, 2026 भिण्ड जिले के उमरी कस्बे में मित्र परिषद द्वारा गुरुवार दोपहर 3 बजे भीषण गर्मी को देखते हुए आम नागरिकों के लिए निशुल्क आरओ शुद्ध पेयजल केंद्र का शुभारंभ किया गया।समाजसेवी सतीश यादव मुखिया एवं महंत भरत दास महाराज ने फीता काटकर पेयजल केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।इन दिनों क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।