बलिया: सुखपुरा थाने की पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | May 9, 2026 सुखपुरा थाने की पुलिस ने अपहरण करने के मामलों में एक आरोपी को शनिवार की सुबह 10:00 बजे आसन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम धीरज राजभर पुत्र कविलास राजभर निवासी ग्राम पकरी थाना पकड़ी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, इसबीच शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।