जैतहरी: जैतहरी के वार्ड 05-06 में तेज़ हुआ सफाई अभियान, नालियों की सफाई और कीटनाशक छिड़काव जारी
जैतहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 05-06 स्थित परमठ क्षेत्र एवं दुर्गा मंदिर परिक्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की साफ-सफाई, कचरा उठाव एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया,नगर परिषद द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना और मौसमी बीमारियों की रोकथाम करना है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की है